फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाशिवपुराण कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

Wed, 19 Jul 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
कनीना में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
विज्ञापन
कनीना। महाशिवपुराण कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 300 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बाबा मोलड़ नाथ मंदिर से सीताराम शिव मंदिर तक निकाली गई। इस कलश यात्रा में पूर्व सीपीएस यादव ने भी भाग लिया। पूर्व सीपीएस अनिता यादव ने बताया कि कनीना नगरी में पहली बार शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शहर की सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि यह शिव महापुराण कथा रोजाना 28 जुलाई तक दोपहर में 1:00 से 4:00 बजे तक चलेगी। जिसमें शहर के लोग हिस्सा लेकर कथा सुन सकते हैं। कथा के समापन अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें