फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निशानेबाजों की उड़ान...प्रिया और अतुल राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए रवाना

विज्ञापन
फोटो नंबर- 33प्रिया, शूटिंग खिलाड़ी
विज्ञापन
नारनौल। कनीना स्थित खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले शूटर अतुल व प्रिया 13 मई को आयोजित होने वाली अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रवाना हुए। दोनों खिलाड़ी 10 मीटर पिस्टल श्रेणी में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

प्रिया भोपाल में आयोजित भारतीय टीम में चयन के लिए ट्रायल प्रतियोगिता में और अतुल दिल्ली में आयोजित सुरेंद्र सिंह चैंपियनशिप में भाग लेंगे।अगर प्रिया बेहतर प्रदर्शन करती है तो वह भारतीय टीम में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
वहीं अगर अतुल बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो वह भारतीय टीम में चयन के लिए ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्वालीफाई करेंगे। खेल नर्सरी के कोच राहुल मेहता ने बताया कि प्रिया व अतुल ने एक वर्ष पहले ही शूटिंग का प्रशिक्षण शुरू किया था।
विज्ञापन

बॉक्स
पापा से प्रेरणा पाकर मैंने एक वर्ष पहले शूटिंग का अभ्यास शुरू किया था। नियमित अभ्यास व अनुशासन से यहां तक पहुंचने में सफल रही। देश के लिए ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। -प्रिया, शूटर
बॉक्स
मेरे पिता आर्मी से सेवानिवृत्त है, उनसे बंदूक चलाने के किस्से सुनकर मैंने भी शूटिंग खेल का अभ्यास शुरू किया। नियमित अभ्यास से गत प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा। चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम के ट्रायल के क्वालीफाई करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

-अतुल, शूटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें