फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मान्यता के नए आदेश पर निजी स्कूलों का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
फोटो 8बैठक कर नए आदेश का विरोध जताते हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्य।स्रोत:प्रवक्त
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, जिला महेंद्रगढ़ की रविवार को बैठक हुई। बैठक में निजी स्कूलों की मान्यता की दोबारा समीक्षा से जुड़े प्रदेश सरकार के नए आदेश का विरोध किया गया। स्कूल संचालकों ने कहा कि इस आदेश से निजी विद्यालयों की परेशानियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान पवन सिंह तंवर ने की। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल लंबे समय से विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं। इसके बावजूद स्कूलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले अभी तक लंबित हैं। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर भी जल्द फैसला लेने की मांग की।
एसोसिएशन ने बोर्ड संबद्धता शुल्क पर जीएसटी और आरटीई के तहत फीस की प्रतिपूर्ति का मुद्दा उठाया। इसके अलावा स्कूल बसों की समय-सीमा 10 वर्ष तय करने और उन पर सड़क कर लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने अग्निशमन प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनापत्ति प्रमाण पत्र और स्वच्छता प्रमाण पत्र की अवधि पांच वर्ष किए जाने से जुड़े मामलों को भी उठाया।
संचालकों का कहना है कि वे लंबे समय से इन मांगों को सरकार के सामने रखते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि निजी स्कूलों की मान्यता की पुनः समीक्षा का नया आदेश पर्याप्त विचार-विमर्श के बिना जारी किया गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने आदेश वापस नहीं लिया तो एसोसिएशन आंदोलन शुरू करेगी। संगठन ने प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि मामले को शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाया जाएगा।
बैठक में जगदेव यादव, ओमप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र यादव कनीना, सुरेंद्र कुमार वर्मा नारनौल, विजय शर्मा, हेमंत कुमार, कर्ण सिंह, विक्रम सिंह नांगल चौधरी, प्रमोद शास्त्री, गजेंद्र यादव, जय सिंह, वीडी, सतन सिंह महेंद्रगढ़, विजयपाल रोहिल्ला, सुबोधकांत, सुरेंद्र यादव और ईश्वर सिंह अटेली सहित कई स्कूल संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें