नांगल चौधरी। निजामपुर क्षेत्र के गांव पवेरा के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने एक निजी स्कूल के शिक्षक को टक्कर मार दी। इसमें शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों द्वारा उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव दौखेरा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उनका पिता मुकेश कुमार एक निजी स्कूल में शिक्षक है। गत 16 जनवरी को वह अपनी मोटर साइकिल से निजामपुर जा रहे थे। करीब एक बजे पवेरा के पास दूसरी मोटरसाइकिल चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की सहायता से उसके पिता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नारनौल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वे उन्हें जयपुर लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।