फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर जा रहे बंदी की सीने में दर्द होने के कारण मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल नसीबपुर से अदालत में पेशी पर ले जाते समय एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को न्यायाधीश की उपस्थिति में नागरिक अस्पताल नारनौल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। राजस्थान के अलवर जिले के चुड़िया निवासी 45 वर्षीय राजेश कनीना के एक मामले में पिछले डेढ़-दो साल से नसीबपुर जेल में बंद था। वीरवार को पुलिस उसे कनीना न्यायालय में पेश करने लेकर जा रही थी तो अचानक उसके सीने दर्द होने लगा। जिस पर पुलिस उसे नागरिक अस्पताल नारनौल लेकर गई, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के बयान पर पुलिस ने न्यायाधीश की उपस्थिति में मेडिकल करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें