फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसएनए स्पर्श प्रणाली से उत्पन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य संगठन ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्राचार्य संगठन के प्रधान वीर सिंह यादव की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त के पीए नीरज शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसएनए स्पर्श प्रणाली से उत्पन्न व्यावहारिक समस्याओं एवं समाधान के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

एसएनए स्पर्श का पूरा नाम समयोचित प्रणाली एकीकृत शीघ्र हस्तांतरण है। यह भारत सरकार की केंद्र प्रायोजित योजनाओं के फंड को तेजी से और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए बनाई गई प्रणाली है।
ज्ञापन में बताया गया कि पिछले सत्र में विद्यालयों में वित्तीय खर्च सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से होता था। उक्त प्रणाली सरल और व्यावहारिक थी। इसके विपरीत वर्तमान में लागू एसएनए स्पर्श प्रणाली अत्यंत जटिल है। इसमें किसी भी कार्य के लिए पहले बिल जनरेट करना पड़ता है, जबकि स्थानीय दुकानदार बिना भुगतान के बिल नहीं देता, जिससे स्कूलों के दैनिक कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस प्रणाली को केवल पंचकूला ट्रेजरी से जोड़ा गया है। जब मात्र 250 पीएम श्री विद्यालयों का भार ही ट्रेजरी सही से नहीं संभाल पाई, तो अब सभी हजारों विद्यालयों का भार पड़ने से पूरा तंत्र ठप होने और बजट लैप्स होने का खतरा है।
संगठन ने मांग की है कि या तो पूर्व की भांति पीएफएमएस प्रणाली को जारी रखा जाए या एसएनए स्पर्श प्रक्रिया का सरलीकरण कर इसे जिला स्तर पर विकेंद्रीकृत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें