फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापनी हुई, सुविधाएं नहीं बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कांटी में सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र दस महीने पहले खोल दिया लेकिन अभी तक यहां सुविधा नहीं मिल पाई। स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ, दवाइयां तथा एंबुलेंस का अभाव है। स्वास्थ्य केंद्र में मलहम पट्टी, खांसी जुखाम व गुलकोज की बोतल लगाने का ही कार्य होता है जिस वजह से मरीजों को अटेली व नारनौल सामान्य अस्पताल में जाने को मजबूर रहते हैं। सरकार की ओर से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की सेवाएं एक निजी धर्मशाला में तो शुरू कर दी लेकिन अभी तक नए भवन के लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई। सुविधाएं पूरी नहीं होने की वजह से मरीजों को आज भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटी की स्थापना मार्च महीने में की गई थी। स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से गांव कांटी के साथ लगते गांव नावदी, रामपुरा, बांस व खेड़ी के अलावा राजस्थान के निकटवर्ती गांव कान्हावास के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होंगी। पांच हजार की आबादी वाले इस गांव के केंद्र में हर महीने 500 के करीब ओपीडी चलती है। चार कमरों में चलने वाले इस केंद्र में एक चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स, एक एमपीएचडब्ल्यू तथा कर्मचारी नियुक्त है। मरीजों को उपचार देने के लिए 3 बेड की सुविधा मुहैया कराई गई है एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को एंबुलेंस की जरूरत पड़ने पर अटेली सामान्य अस्पताल से बुलानी पड़ती है या फिर अपने निजी वाहन से चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि समय रहते यहां एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि मरीजों को आसानी से उपचार के लिए भेजा जा सके।
कांटी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने से ग्रामीणों को काफी हद तक लाभ प्राप्त हुआ है लेकिन एंबुलेंस की सुविधा नहीं होने के कारण यहां के लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेकर अपना काम चलाना पड़ रहा है क्योंकि अटेली से एंबुलेंस भुलाने के लिए काफी देर का इंतजार करना पड़ता है जो एक चिंता का विषय है। -मनोज कुमार।
विज्ञापन

सरकारी भवन के अभाव में सरकार भी पूरी सुविधा देने में यहां असक्षम साबित हो रही है। अगर समय रहते सरकारी भवन का निर्माण हो जाए तो यह केंद्र बेहतरीन सुविधाएं लोगों को दे सकता है। -लाल सिंह यादव।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अगर चिकित्सकों की संख्या बढ़ा दी जाए तो कांटी गांव के अलावा आसपास के गांव के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधा समय अनुसार उपलब्ध हो सकती है। -नवीन कुमार।
काफी लंबे अरसे के बाद गत मार्च महीने में यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया है। जिसमें गांव के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। -राकेश कुमार।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 2 एकड़ भूमि का कांटी बस स्टैंड के समीप पंचायती भूमि का प्रस्ताव पारित किया गया है । जल्द ही सरकारी भवन का निर्माण कराकर उसमें पीएचसी सेंटर स्थापित कराया जाएगा। -सरपंच प्रतिनिधि देवी सिंह उर्फ देबू।
ग्रामीणों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्च महीने से आरंभ किया गया है। जल्द ही पंचायत की 2 एकड़ भूमि में सरकारी भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अभी केंद्र में लोगों को सुचारु रूप से स्वास्थ्य सेवा मिल रही है।
विज्ञापन

- डॉ. विजय यादव, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, मंडी अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें