नेशनल हाईवे 148 बी पर स्थित गांव कांवी मोड़ के पास ट्राले ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक पिकअप चालक की मौत हो गई जबकि एक मिस्त्री रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर घायल को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार अस मोहम्मद निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश पिकअप गाड़ी चलता था। वह राजस्थान से अमरूद भरकर चंडीगढ़ ले जा रहा था। गांव कांवी के पास उसकी पिकअप खराब हो गई। इस दौरान वह किसी की बाइक लेकर नारनौल से सुबह लगभग दस बजे मिस्त्री लेने आया था। वह मिस्त्री लेकर वापस जा रहा था और लगभग अपनी पिकअप से मात्र 100 मीटर दूर ही था कि कांवी मोड़ के पास स्थित पुल के पास पीछे से आ रहे ट्राले से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अस मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई जबकि मिस्त्री हरिराम घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने घायल हरिराम को भर्ती कर लिया। वहीं मृतक को शवग्रह में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजन आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।