फोटो नंबर-01मोहल्ला बावड़ीपुर में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार सुबह मोहल्ला बावड़ीपुर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। सर्वप्रथम ठाकुर जी का पूजन कर सभी को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। प्रभात फेरी में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवाओं सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और मंजीरों की थाप पर राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए भक्ति रस में सराबोर नजर आए। संवाद