फोटो संख्या:72- विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते आप प्रत्याशी डॉ. मनीष --स्रोत
महेंद्रगढ़। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अरविंद केजरीवाल ने एसी क्लास रूम बनाने का काम किया। हॉकी के मैदान बनाए, स्विमिंग पूल बनाए। जब अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जब भारत आई तो उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के स्कूलों को देखने का काम किया।
झाड़ू का बटन दबाने का मतलब अपने बच्चों की शिक्षा और 24 घंटे मुफ्त बिजली चुनना है। यह बातें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मनीष यादव ने सतनाली रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। डॉ. मनीष यादव ने कहा कि हरियाणा के चुनाव में जो भी परिणाम आए सत्ता का रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा। रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा तो हरियाणा में बेहतरीन सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे और शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त होगी। इस बार झाड़ू से हरियाणा की गंदी राजनीति का सफाया करना है। डॉ. मनीष यादव ने बताया कि वीरवार को शहर में रोड शो के माध्यम से महेंद्रगढ़ की जनता से बदलाव की राजनीति की शुरुआत के लिए 5 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोड शो में भाग लेने की अपील की।