फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान समय में बहुत प्रासंगिक हो गया गांधीवाद : संजय शर्मा

Wed, 02 Oct 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- सतनाली चौक  पर हारट्रोन स्कील संस्थान में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते स्टाफ
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के महाराणा प्रताप चौक के नजदीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रगतिशील शिक्षण ट्रस्ट हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि गांधीवाद एक विचारधारा है। सत्य और मानवीय मूल्य को जीवन में प्रतिस्थापित करने को प्रेरित करती है।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि गांधी ने अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया।आज हर राजनेता गांधी को आदर्श मानकर अपने आप को प्रस्तुत करता है। सवेरा स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा गांधी और शास्त्री जीवन को सिद्धांतों पर जीने की प्रेरणा देते हैं। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पंडित लाल बहादुर शास्त्री ईमानदारी और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। आज कृतज्ञ राष्ट्र इन दोनों विभूतियों को नमन कर रहा है। इस अवसर पर महक, करुणा, प्रिया, रिया, मोनिका, उज्जवल सैनी, जतिन को विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें