फोटो 12 नितिन नबीन को गीता भेंट करते आरके जांगड़ा। संस्था
नारनौल। सामाजिक कार्यकर्ता आरके जांगड़ा का कहना है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का निर्विरोध निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को सम्मान है। भाजपा संगठन पर्व पर भाजपा मुख्यालय दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर गीता ग्रंथ, अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और पौधा भेंट किया।
जांगड़ा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में खाली होने जा रही राज्यसभा की एक सीट दक्षिण हरियाणा से जांगड़ा विश्वकर्मा समाज के प्रत्याशी के लिए आवंटित करने और संगठन में जांगड़ा समाज की उचित भागीदारी के लिए मांग पत्र सौंपा है। पूर्व की सरकारों में सीएम चौधरी भजनलाल ने पं. रामजीलाल जांगिड़ को दो बार व डॉ. राम प्रकाश को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दो बार और वर्तमान में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने रामचंद्र जांगड़ा राज्यसभा के छह अप्रैल 2026 तक सांसद बनाया हुआ है। नितिन नबीन से मांग पत्र पर विचार करने लिए प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है। संवाद