महेंद्रगढ़। आदर्श कॉलोनी स्थित हिंदू हाई स्कूल के पास चल रही श्रीरामकथा के छठे दिन भगवान राम के वनवास प्रसंग का वर्णन किया गया। कथावाचक रामेश्वर महाराज ने बताया कि मंथरा ने रानी कैकई के मन में भ्रम पैदा कर श्रीराम को राजा बनने से रोक दिया। कैकई ने राजा दशरथ से दो वर मांगकर राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राजा बनाने का आग्रह किया, जिसे श्रीराम ने सहर्ष स्वीकार किया। संवाद