फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में गूंजे राधा रानी के जयकारे

विज्ञापन
फोटो नंबर-12मोहल्ला पीरआगा में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को प्रभात फेरी मोहल्ला पीरआगा से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने ढोल-मृदंग की थाप पर राधे-राधे का संकीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए यजमान के निवास पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान इत्र व पुष्प वर्षा, आरती, गुलाल और चंदन तिलक से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संगठन के संचालक घनश्याम गर्ग ने बताया कि प्रभात फेरी के बाद महासचिव महेंद्र सैनी के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण प्रणामी नंदी गौशाला, रघुनाथपुरा में हरे चारे की सवामनी भी आयोजित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें