फोटो नंबर-14मोहल्ला संघीवाड़ा में भागवत कथा का श्रवण करती महिलाएं। स्रोत-आयोजक
नारनौल। मोहल्ला संघीवाड़ा में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को आचार्य मोरध्वज शुक्ला ने भगवान कृष्ण के जन्म की लीला का सुंदर वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म संसार के मरण धर्मा लोगो को शिक्षा देने और दुष्टों के संहार एवं संतों ब्राह्मणों की रक्षा के लिए हुआ। उन्होंने बताया जब जब धर्म की हानि होती है और अधर्म को बढ़ावा मिलता है, तब तब प्रभु विभिन्न अवतार लेकर पृथ्वी पर आते हैं। कथा में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। संवाद