फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. संजय शर्मा व नरोत्तम सोनी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो नंबर-08युवा संसद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. संजय शर्मा को सम्मानित करते 
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर के राजनीति विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा को युवा संसद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) महेंद्रगढ़ के माध्यम से प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में मारोली स्कूल के प्रवक्ता नरोत्तम सोनी को भी उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। संसदीय कार्य मंत्रालय एवं जनसंख्या शिक्षा विभाग एससीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. संजय शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के विद्यार्थियों ने लगातार राज्य और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन किया है।
सम्मान समारोह में डायट महेंद्रगढ़ की डीआरयू विंग के प्रभारी नरेश गोयल ने कहा कि डॉ. शर्मा और नरोत्तम सोनी ने युवा संसद कार्यक्रम को केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखा बल्कि इसे विद्यार्थियों के विकास का सशक्त माध्यम बनाया है। इससे छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति कौशल और नेतृत्व क्षमता का उल्लेखनीय विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें