फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 25 रोहतक सम्मान दिवस रैली की तैयारी तेज

Tue, 16 Sep 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12रोहतक रैली का निमंत्रण देते इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत-प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 25 सितंबर को रोहतक में होने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की 112वीं जयंती मनाने के लिए जिले के चारों हलकों में रैली का निमंत्रण देने में और तेजी ला दी है।
विज्ञापन


जिला प्रवक्ता नवनीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि मंगलवार को नांगल चौधरी हलके में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणबीर मंदोला ने गांव घाटाशेर, पवेरा, गांवड़ी जाट, नया गांव, मेघोत, बिंजा, नांगल दर्गू, पांचनौत, मुसनोता व बायल आदि गांव में रैली का निमंत्रण दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल ने हमेशा कमेरा वर्ग का साथ दिया था। इस अवसर पर उनके साथ सतबीर बडेसरा, छोटे लाल गहली, सतपाल छिलरो व सोनू आदि कार्यकर्ता साथ थे।
अटेली हलका में प्रदेश सचिव व हल्का प्रभारी आनंद सिंह श्योराण की अगुवाई में गांव कलवाड़ी, मोहम्मदपुर व सागरपुर आदि गांवों में निमंत्रण देते हुए कहा कि चौधरी देवी लाल 36 बिरादरी व गरीबों के मसीहा थे। उनके सम्मान दिवस पर रोहतक में होने वाली रैली से जनता इनेलो के झंडे तले प्रदेश में लोक राज लाने का काम करेगी। इस अवसर पर उनके साथ पिंकी कोच, राजा राम, अमर सिंह जांगड़ा व सतपाल आदि कार्यकर्ता साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें