फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच कोर्स में 700 सीटों पर दाखिले की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली के राजकीय महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सतनाली महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में 5 कोर्सों के लिए कुल 700 सीटों पर दाखिला होना है। इस बार दाखिला प्रक्रिया नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा। विद्यार्थियों के आवेदन के समय आ रही समस्याओं के निदान को लेकर महाविद्यालय में दो हेल्प डेस्क बनाई गई है। दाखिले के इच्छुक 3 जून से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। दस्तावेजों से संबंधित कोई भी परेशानी होने पर महाविद्यालय की हेल्प डेस्क से सहयोग लिया जा सकता है।

महाविद्यालय में ये रहेगी सुविधाएं
राजकीय महाविद्यालय सतनाली में की 2013 में स्थापना की गई थी। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्टाफ, साइंस लैब, स्मार्ट क्लास रुम, एनएसएस, प्लेसमैंट सैल, महिला सैल, खेल ग्राउंड, ओटोरियम, सेमिनार हॉल सहित अन्य सुविधाओं से लैस है। महाविद्यालय में कैमेस्ट्री, बॉटनी, फिजिक्स, ज्योलॉजी, ज्योग्राफी, कम्प्यूटर, कॉर्मस कम्प्यूटर लैब बने हुए है। महाविद्यालय में 30 टीचिंग स्टाफ व 13 नॉन टीचिंग स्टाफ है। अभी टीचिंग के लिए 21 व नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 25 स्टाफ की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है सीटों की स्थिति

बीए 380
बीकॉम 80
बीएससी नॉन मेडिकल 120
बीएससी कंप्यूटर सांइस 60
बीएससी मेडिकल 60


उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला का शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान कोई समस्या न आए इसके लिए महाविद्यालय में दो हेल्प डेस्क बनाई गई है। महाविद्यालय में सांइस लैब, स्टाफ, स्पोर्ट, एनएसएस, स्मार्ट क्लास रूम, प्लेसमेंट सहित अन्य सुविधाएं हैं।
बिरेंद्र सिंह शेखावत, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय सतनाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें