फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुत्तों को पकड़ने के लिए होम शेल्टर बनाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आवारा कुत्तों की समस्या को खत्म करने के लिए नगर पालिका ने शहर में होम शेल्टर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। एजेंसी को 7 लाख रुपये का टेंडर अलॉट किया है। हाल ही में नपा ने 350 कुत्तों को पकड़ने के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नपा चयनित एजेंसी को प्रति कुत्ते पर 1900 रुपये का भुगतान करेगी। नगर पालिका की ओर से अगले माह से कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अभियान के तहत पकड़े गए कुत्तों को निर्धारित शेल्टर होम में रखा जाएगा जहां उनकी देखभाल, टीकाकरण और नसबंदी जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। शहर में लंबे समय से नगर पालिका की ओर से कुत्तों को पकड़ने का कोई अभियान नहीं चलाया गया।
वर्तमान में शहर में करीब 2 हजार लावारिस कुत्ते सड़कों, गलियों और मोहल्लों में घूम रहे हैं। इससे लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी सीजन में कुत्ते अधिक उग्र हो जाते हैं और लोगों को काटने के लिए दौड़ते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए आमजन की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। वहीं, नागरिक अस्पताल में कुत्तों के काटने के प्रतिदिन 10 से 12 मरीज आ रहे हैं जबकि गर्मी में यह संख्या 15 का आंकड़ा पार कर देती है।
-
वाहनों के पीछे दौड़ रहे कुत्ते
गलियों में अक्सर कुत्तों के झुंड बने रहते हैं और यहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों के पीछे से दौड़ते हैं। कई बार तो चालकों के पैर तक पकड़ लेते हैं और इससे चालक भी संतुलन खोकर गिर जाते हैं। चालकों को एक ओर कुत्ते का जख्म तो दूसरी ओर वाहन से गिरने की चोट लगती हैं। नागरिक अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन के 100 रुपये लगते हैं जबकि बाहर वैक्सीन के 350 रुपये लिए जाते हैं।
-
वर्जन:
नगर पालिका की ओर से कुत्तों का पकड़ने का अगले माह से अभियान शुरू किया जाएगा। इससे पहले शेल्टर होम तैयार किया जाएगा। एजेंसी को सात लाख रुपये से 350 कुत्ते को पकड़ने का वर्क ऑर्डर दिया गया है। -राजेश कौशिक, एमई, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें