नारनौल। पिछले 75 वर्षों से लगातार भगवान राम की लीलाओं का प्रचार-प्रसार कर रही श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदूवाड़ा में इस वर्ष होने वाली रामलीला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
रामलीला मंचन को सुंदर व भव्य रूप देने के लिए प्रबंधन समिति विमर्श कर रही है। ट्रस्ट के प्रधान संजय गर्ग ने बताया कि इस वर्ष प्रभु राम की लीला को और भी अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने के साथ ही पंडाल व्यवस्था का भी विस्तार किया जाएगा। आधुनिक तकनीक द्वारा डिजिटल तरीके से भगवान की राम की लीलाओं का मंचन अनुभवी कलाका करेंगे। इस दौरान संरक्षक शिंभू दयाल गर्ग, प्रधान संजय गर्ग, जगदीश भरद्वाज, दीपक हरित, निर्देशक मनोज वर्मा, सुरेंद्र सिंघल, डॉ. दिनेश गर्ग, बलवंत सैनी, भवानी शंकर, बादल सोनी, राजेश सोनी मौजूद रहे।