फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में निकिता अव्वल, पलक दूसरे स्थान पर

Sun, 15 Sep 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 3 शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्र।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी में हिंदी विभाग के तत्वाधान में हिंदी दिवस प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में मनाया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा व मातृभाषा है। यह हमारे देश को एकता के सूत्र में बांधती है। हिंदी विश्व में सबसे ज्यादा बोली जानी वाली भाषाओं में दूसरे स्थान पर है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक यादव ने बताया कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता और धरोहर को समझने में मदद करती है। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें निकिता ने प्रथम स्थान, पलक ने द्वितीय स्थान एवं मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. सतीश यादव, डॉ. सुनीता कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें