फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानसून से पहले सफाई के दावे फेल, गंदगी, मिट्टी और कचरे से अटे पड़े नाले

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक गंदगी से अटा नाला--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में मानसून शुरू होने से पहले नालों की सफाई के दावे धरातल पर फेल होते नजर आ रहे हैं। अधिकांश नाले गंदगी, मिट्टी और कचरे से अटे पड़े हैं जबकि नगर पालिका हर वर्ष मानसून से पहले सफाई अभियान चलाने का दावा करती है। हालात यह हैं कि मुख्य नालों की सफाई अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शहर में दस से अधिक मुख्य नालों में गाद और कचरा जमा होने से पानी की निकासी क्षमता प्रभावित हो चुकी है। टीम ने जब नालों की पड़ताल की गई तो नाले गंदगी से अटे हुए मिले।
टीम ने गोशाला रोड, बुचौली रोड, मोहल्ला सैनीपुरा, पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री धोलपोश गोशाला रोड पर बने नाले गंदगी से अटे पड़े थे। गंदगी के कारण नालों के पानी का बहाव भी कम हो गया था। वहीं डुलाना रोड पर गंदगी से भरा होने के कारण नाला ओवरफ्लो हो रहा था।
विज्ञापन

सड़क पर नाले का गंदा पानी भरा होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि आगामी दिनों में अच्छी बारिश होती है तो जलभराव की समस्या फिर से विकराल रूप ले सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं।
-
इन स्थानों पर होता है जलभराव
गोशाला रोड, सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र, नगर पालिका कार्यालय के आसपास व नागरिक अस्पताल के सामने हर वर्ष जलभराव की स्थिति बनती है। इन क्षेत्रों में कुछ घंटों की बारिश के बाद ही पानी जमा हो जाता है। शहर के निचले क्षेत्रों में हर साल मानसून के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात भी बाधित होता है।


नालों की जल्द सफाई कराने की मांग

शहरवासियों ने मांग की है कि मानसून शुरू होने से पहले सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई करवाई जाए ताकि जलभराव और बीमारियों जैसी समस्याओं से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई होने से बारिश के दौरान पानी का बहाव सुचारू रहेगा और शहरवासियों को राहत मिलेगी।
-
वर्जन:
नगरपालिका की ओर से नालों की सफाई के लिए साढ़े तीन लाख रुपये का एजेंसी की ओर से वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। एजेंसी की ओर से 30 जून तक शहर के सभी नालों की सफाई करवाने का लक्ष्य रखा है। मंगलवार से एजेंसी कार्य शुरू कर देगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:55- पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक गंदगी से अटा नाला--संवाद

फोटो संख्या:55- पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक गंदगी से अटा नाला--संवाद

फोटो संख्या:55- पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक गंदगी से अटा नाला--संवाद

फोटो संख्या:55- पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक गंदगी से अटा नाला--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें