फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बकरीद पर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

Sat, 07 Jun 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01नारनौल की जामा म​स्जिद में ईद की नमाज अदा करते मु​स्लिम समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शिवाजी नगर स्थित जामा मस्जिद में शनिवार सुबह बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज ईमाम कारी मोहम्मद हनीफ फैजी गौरवाल ने अदा कराई।
विज्ञापन

इस मौके सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई। ईद की नमाज को लेकर जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। इस मौके पर मोहम्मद हनीफ फैजी गौरवाल ने पहलगाम जैसी घटना की निंदा की। देश में अमन-चैन की दुआ की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण देश में किसी भी तरह से तानाशाही करके यदि कोई भी पहलगाम जैसी घटनाओं को अंजाम देता है तो हम उसकी निंदा भी करते हैं। बकरीद मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है। नमाज अदा करने के बाद ईद-उल-अजहा के मौके पर इमाम औकाफ हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष कारी मोहम्मद हनीफ फैजी गोरवाल को समाज के लोगों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें