फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मस्जिदों में नमाज अदा कर मांगी देश में खुशहाली

Fri, 12 Apr 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर स्थित जामा मस्जिद में वीरवार को प्रेम व भाईचारे के साथ ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने देश में चैन और अमन की दुआ की। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

मस्जिद के इमाम व तंजीम आइमा ओकाफ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ फैजी गौरवाल ने सभी मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। सुबह नौ बजे से पहले ही सैकड़ों मुस्लिम जामा मस्जिद पहुंच गए थे।
जामा मस्जिद के शाही इमाम मोहम्मद हनीफ गौरवाल ने ईद की खुशी पर बयान फरमाया कि ईद की सच्ची खुशी उस वक्त हासिल हो सकती है, जब हमारा खालिक हमसे राजी हो। उसकी रजा हासिल करने का एक तरीका यह भी है कि उसकी मखलूक के साथ रहम का मामला किया जाए। हम उन लोगों को माफ कर दें, जिनसे हमें कोई तकलीफ पहुंची है और उनसे माफी मांग लें, जिनको हमसे किसी किस्म की शिकायत है।
विज्ञापन

ताकि अल्लाहताला हम से खुश हो जाए और हमारी बेशुमार गलतियों को माफ कर दे। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत संपूर्ण विश्व का पहला देश है, जहां सभी धर्मों को मानने वाले लोग अमन-चैन से रहते हैं, जहां एक साथ होली का गुलाल और एक साथ इफ्तार कार्यक्रम होता है। इस मौके पर एकत्रित लोगों ने जनकल्याण की दुआएं मांगी और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें