फोटो संख्या:66- गांंव भोजावास में खिलाड़ी को सम्मानित करते ठाकुर अतरलाल व ग्रामीण-स्रोत- स्वयं
कनीना। प्रजा भलाई संगठन की ओर से शुक्रवार को गांव अगिहार, भोजावास व कनीना में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में सराहनीय सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से अटेली विधानसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय स्टेडियम बनाने, स्पोर्ट्स काॅलेज, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी तथा साईं का केंद्र खोलने की मांग की। कहा कि यहां के युवाओं में प्रतिभा है लेकिन सुविधाओं के अभाव में लगातार पिछड़ रहे हैं। संगठन के जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश यादव ने युवाओं से नियमित अभ्यास व कड़ी मेहनत करते हुए अपना मुकाम हासिल करने की अपील की। इस अवसर पर मंजीत, सुबेसिंह, सफी मोहम्मद, ईश्वर सिंह, देशराज, दीपक, हर्ष, सकील, शुभम, जोगेंद्र, रोहित, यश, योगेश, आशु, रजत, मोहित, अंकित, करण, सौरव आदि मौजूद रहे।