मंडी अटेली। प्रजा भलाई संगठन ने जन्माष्टमी पर्व पर हलके में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर योगीराज भगवान श्रीकृष्ण को याद किया। संगठन सुप्रीमो अतरलाल ने कस्बे के श्रीकृष्ण चौक पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। श्रीकृष्ण चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अतरलाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं कालजयी हैं। संवाद