फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भजनों से बालाजी की महिमा का गुणगान किया

Mon, 02 Dec 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- श्रीरामलीला परिषद में सुंदरकांड का पाठ करते परिषद के सदस्य--स्रोत- परिषद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रामलीला परिषद प्रांगण में शनिवार देररात को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। बालाजी के सभी भक्तों को दाल चूरमे का प्रसाद भी वितरित किया गया। लगभग दो घंटे चले सुंदरकांड के पाठ में रामलीला परिषद के महानिदेशक गिरीश कानोडिया, सुनील कानोड़िया, सतीश श्रवण ने भजनों के साथ बालाजी की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

परिषद के संरक्षक घीसा राम सैनी ने बताया कि सुंदरकांड के पाठ से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक विचारों का संचार होता है। सुंदरकांड के पाठ से व्यक्ति को जीवन में सुपरिणाम भी मिलते हैं। रामलीला परिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
रामलीला परिषद से जुड़े सभी सदस्यों ने सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। सुंदरकांड के पाठ के माध्यम से हनुमानजी का लंका प्रस्थान लंका दहन और लंका से वापसी तक का सुंदर वर्णन किया जाता है। सुंदरकांड के पाठ के दौरान संदीप खोरीवाल, दीपक गर्ग, दिनेश खोरीवाल, सुंदर चौपाइयां गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रामलीला परिषद के संरक्षक घीसा राम सैनी ने दाल चूरमे का प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामलीला परिषद के संरक्षक अनिल कौशिक, आनंद शर्मा, एमएल शर्मा, मैनेजर सोहन लाल, निर्देशक प्रमोद तिवाड़ी, विकास तिवाड़ी, इंजीनियर अशोक जांगड़ा, मुकेश मेहता, नरेश चेयरमैन, उपप्रधान राजेश लावनिया, सचिव सुभाष तिवाड़ी, सहसचिव राजेंद्र पोपली, सुरेश राजस्थानी, अरविंद खेतान, बिट्टू सैनी, नीरज तिवाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें