महेंद्रगढ़। गांव कोका में एग्जाम क्रैकर्स ग्रुप ने रविवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया। ग्रुप के कविंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता हर 3-4 महीने में गांव के युवकों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कराई जाती है। प्रतियोगिता ओपन स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें प्रदीप ने प्रथम, नवीन ने द्वितीय व सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को क्रमशः 2100, 1500, 1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चौथे से तेरहवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को बैग प्रोत्साहन के रूप में दिया गया। यह टेस्ट सरकारी नौकरियों के अनुसार डिजाइन किया गया था। इस मौके पर मास्टर रतन सिंह, उमेश शर्मा, कुलदीप, नवीन, संजय, अरविंद व अजीत मौजूद रहे।