फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदीप मित्तल का किया स्वागत

Sun, 16 Mar 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल रविवार को नारनौल पहुंचे। इनके साथ अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र अग्रवाल व संगठन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय सिंघल भी मौजूद रहे। अतिथियों का समाज के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल वीरवार को दिल्ली से सालासर बालाजी जा रहे थे। यहां से गुजरते हुए वे एमजी मार्बल पर संगठन के जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद के प्रतिष्ठान पर रुके। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का झंडा ऊंचा रखने में अग्रवाल समाज की अहम भूमिका रही है। संगठन के जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद ने कहा कि अग्रवाल समाज को संगठित होना चाहिए। इस अवसर पर संगठन के महेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मेहता, कनीना मंडल के अध्यक्ष दुर्गादत्त गोयल, नारनौल मंडल अध्यक्ष चिराग चौधरी व राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें