सिहमा। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यालय हिसार की सब यूनिट सिहमा की कार्यकारिणी का गठन यूनिट प्रधान वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से किया गया। इसमें प्रदीप कुमार को प्रधान, हनुमान यादव को कैशियर, राजेश काकड़ा को सचिव, सरजीत यादव को उप प्रधान, सतपाल यादव को सहसचिव व दीवान सिंह को संगठन कर्ता चुना गया। नवनियुक्त प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे व कर्मचारियों के हक के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। संवाद