फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा रामेश्वर धाम में निकाली गई प्रभातफेरी

Sun, 20 Apr 2025 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 01बाबा रामेश्वर दास धाम में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभातफेरी संगठन की ओर से रविवार को गांव बसई में स्थित बाबा रामेश्वर धाम में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम स्थित हनुमान जी की प्रतिमा के पास से किया गया। प्रभातफेरी में ठाकुर जी की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सभी श्रद्धालु चंदन तिलक लगाकर नृत्य करते, ढोल-नगाड़ों और झांज-मंजीरों की मधुर धुन पर राधा नाम का जाप करते हुए बाबा रामेश्वर दास मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने संकीर्तन किया। कार्यक्रम के अंत में ठाकुरजी का आरती कर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें