फोटो नंबर-05प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं।
नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को मोहल्ला मिया की सराय से प्रभात फेरी निकाली। मुख्य यजमान सरला देवी पत्नी सोमदत्त सैनी ने परिवार सहित ठाकुर जी की आरती की। श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते, गाते व राधे नाम का जाप करते हुए प्रभु भक्ति का आनंद लिया। प्रभात फेरी यजमान के निवास से प्रारंभ होकर पीरआगा व सलामपुरा में परिक्रमा करते हुए यजमान के निवास पर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। संवाद