फोटो नंबर- 01मुख्य अतिथि महेश जोशी को सम्मानित करते संस्था सदस्य। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। नीडी हेल्प ग्रुप ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन नीडी हेल्प ग्रुप के सचिव संदीप जैन व डॉ. शिव कुमार की शादी की सालगरिह के अवसर पर किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य महासचिव महेश जोशी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सचिव बलवान, डॉ. एस पी सिंह, मनीष गोगिया, मदन लाल गोगिया, जितेंद्र योगी, मनीष गर्ग, विपिन शर्मा, संदीप जैन, सुनील शर्मा और सुनील गर्ग आदि उपस्थित रहे।