फोटो नंबर- 09हुडा सेक्टर में प्रभात फेरी निकालते संस्था सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह मोहल्ला मोती नगर से प्रभात फेरी निकाली। यजमान पुरुषोत्तम बंसल, अरुण बंसल ने परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन किया। प्रभात फेरी मोती नगर से चमत्कारी हनुमान मंदिर व हुडा सेक्टर से परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास पर संपन्न हुई। परिक्रमा मार्ग में लोगों ने अपने घरों से निकल कर प्रभात फेरी का स्वागत किया व घरों से पुष्पवर्षा की। संवाद