फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल फोन से अपने घर का खुद कर सकते हैं सर्वे

Sun, 09 Mar 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के लिए सर्वे शुरू हो गया है। अब कोई भी ग्रामीण परिवार मोबाइल से स्वयं अपने घर का सर्वे कर सकता है और सरकार की योजना का लाभ उठा सकता है।
यह जानकारी जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार ने दी। बताया कि पीएम आवास के नए सर्वे का इरादा 2024-25 से 2028-29 तक योजना के पात्र परिवारों को पक्के मकान मुहैया कराना है। खास बात है कि पीएम आवास योजना के लिए मोबाइल एप से भी आवेदन किया जा सकता है। इस योजना में ऐसे अनुसूचित जाति-जनजाति के परिवार जिनके पास मकान नहीं है, उन्हें पीएम आवास में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

योजना के लिए सर्वे करने तथा अपनी पहचान के सत्यापन के लिए जरूरी एप डाउनलोड करना होगा। सबसे पहले आवास सप्लस 2024 एप (सर्वे करने के लिए) डाउनलोड करें। इसके बाद चेहरे की पहचान के लिए आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करें। इस एप को खोलें। एप खोलकर सेल्फ सर्वे विकल्प चुनें। अपना आधार नंबर डालें और आगे बढ़ें। ई-केवाईसी पूरा करें। अपनी सेल्फी लें और आंख झपकाएं ताकि ई-केवाईसी पूरी हो सके। इसके बाद अपनी लोकेशन चुनें जिसमें राज्य, जिला, तहसील और गांव का चयन करें। इसके बाद लाभार्थी की जानकारी भरें (सभी सदस्यों की जानकारी भरनी है) उस परिवार के मुखिया का आधार नंबर डालें जिसका सर्वे करना है। सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और सबमिट करें। लाभार्थी और मकान की फोटो लें।
विज्ञापन

लाभार्थी की आखिरी सेल्फी लें। मकान की दो तस्वीरें लें, जहां वह अभी रह रहा है। जहां नया मकान बनना है। बैंक खाता विवरण भरें। लाभार्थी का बैंक खाता नंबर भरें। इसमें नरेगा जॉब कार्ड अनिवार्य है। अगर नहीं है, तो पहले बनवा लें। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल से केवल एक ही सर्वे किया जा सकता है। सभी जानकारी सही-सही भरें, ताकि भविष्य में कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें