फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला जमालपुर से निकाली प्रभात फेरी

Sun, 29 Sep 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03प्रभात फेरी में राधा रानी के भजनों पर झूमते भक्तजन।
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन मोहल्ला जमालपुर से किया गया। प्रभात फेरी के यजमान दीपक सोनी को परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवा सभी को चंदन तिलक लगाया। इसके बाद सुबह भारी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने ढोल नगाड़ों के थाप पर राधा नाम का स्मरण किया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से शुरू होकर मोहल्ला सराय, जमालपुर व सैन चौक होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। परिक्रमा मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी के दौरान सुबह का पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सभी भक्तों ने नाचते हुए राधा नाम संकीर्तन किया। सुबह-सुबह राधा रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में ठाकुरजी आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें