फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में सम्मिलित होंगे हकेवि के प्रो. हरीश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. हरीश कुमार 14 से 16 दिसंबर तक आईआईटी, इंदौर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। उनको विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रो. हरीश को इस कॉन्फ्रेंस में विशेष वक्ता के रूप में हिस्सा लेने के लिए अपनी शुभकमानाएं दीं। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय का एक ही लक्ष्य है कि हम समाज की उन्नति में योगदान देने वाले शोध करें। उन्होंने कहा कि प्रो. हरीश पर्यावरण व मैटीरियल साइंस को लेकर बहुत उम्दा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. हरीश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने शोध में हमेशा पर्यावरण को महत्व दिया है। वह यूरोपीय तथा विश्व के महान वैज्ञानिकों के साथ इस आयोजन में पर्यावरण तथा मैटीरियल की चर्चा करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना तथा देश को प्रदूषण से बचाना तथा सतत विकास है। बता दें कि इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन एसईआरबी इंडिया और सीएसआईआर, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में विश्व के 20 देशों से अधिक देशों के वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में हरियाणा से प्रोफेसर हरीश कुमार को आमंत्रित किया गया है। प्रो. हरीश के शोध के पांच पेंटेट अभी तक पब्लिश हो चुके हैं। इसी उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें