फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिन व रात के तापमान में 17 डिग्री के अंतर ने बिगाड़ी लोगों की सेहत, बच्चों व बुजुर्गों की करें विशेष देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिन और रात के तापमान में हो रहे करीब 17 डिग्री के अंतर का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। रातें अधिक ठंडी एवं दिन का तापमान करीब 25 रहने के कारण अस्पताल में पिछले दस दिनों में ओपीडी का आंकड़ा 500 पार कर गया है।
विज्ञापन

इस समय खांसी, जुकाम, बुखार के साथ-साथ हड्डी संबंधित रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह व शाम ठंड तथा दिन के समय तेज धूप के चलते लोगों की सेहत पर असर दिखाई दे रहा है। नागरिक अस्पताल में पिछले दस दिनों में औसतन 300 से 400 के बीच रहने वाला ओपीडी का आंकड़ा भी 500 पार हो चुका है। इनमें से प्रतिदिन औसतन 200 से अधिक बच्चे शामिल रहते हैं। इस समय अस्पताल में आने वाले रोगियों में अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, निमोनिया व हड्डी जोड़, घुटनों सहित अन्य प्रकार के दर्द के भी आ रहे हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल में 525 की ओपीडी हुई जिनमें से खांसी, जुकाम, बुखार, निमोनिया की दिक्कत ज्यादा मिली। प्रतिदिन खांसी, जुकाम व बुखार के रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में पिछले दस दिन में 4033 ओपीडी हुई है। मौसम परिवर्तन होने व ठंड बढ़ने से अस्पताल में आने वाले रोगियों में से अधिकांश छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग हैं।
मौसम परिवर्तन के बाद नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन अस्पताल के ओपीडी से लेकर पंजीकरण काउंटर पर देखने को मिल रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों में 400 के करीब ओपीडी रहती हैं, लेकिन मौसम बदलाव के बाद से खांसी, जुकाम, बुखार, निमोनिया सरवाइकल व ऑर्थो के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ रही है।
विज्ञापन

ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। सुबह और शाम को पड़ने वाली ठंड बच्चों को बीमार कर रही है। ठंड की वजह से प्रतिदिन 50 से अधिक निमोनिया के केस आ रहे है। निमोनिया में बच्चों को बुखार के साथ पसीना व कंपकंपी होने लगती है। भूख नहीं लगना, बच्चों को अधिक खांसी होना निमोनिया के लक्ष्ण हैं।
बच्चों में खांसी, बुखार और निमोनिया के अधिक मरीज आ रहे है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखने चाहिए। सर्दी के कारण इन दिनों अस्पतालों में बच्चे व बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ गई है। निमोनिया, अस्थमा, गले में इंफेक्शन से पीड़ित बच्चे अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ये बीमारियां छोटे बच्चों को अधिक हो रही है। सर्दी के कारण बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द की शिकायत भी अधिक है। ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों का प्रयोग करें तथा गर्म व गुनगुने पानी के अधिक प्रयोग करें।
- डॉ. मोनू यादव, एसएमओ नागरिक अस्पताल
पिछले 15 दिनों में ओपीडी की रही स्थिति
तारीख ओपीडी
1 दिसंबर 395
2 दिसंबर 354
3 दिसंबर 295
5 दिसंबर 464
6 दिसंबर 393
7 दिसंबर 291
8 दिसंबर 437
9 दिसंबर 529
10 दिसंबर 350
12 दिसंबर 525
मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ने के बाद परिजन लापरवाही न करें। बच्चों को रात को सुलाते समय कई अभिभावक इतने ज्यादा कपड़े ढक देते हैं कि फिर गर्मी लगनी शुरू हो जाती है। फिर बच्चे के कपड़े हटा देते हैं ऐसी स्थिति में ठंड लगने की अधिक संभावना होती है। बच्चों को इस समय निमोनिया, खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत अधिक हो रही है। ऐसे में अभिभावक सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाएं तथा रात के समय अधिक कपड़े न ढकें। नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करें।
विज्ञापन

- आरएमओ डॉ. अभिषेक सैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें