फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर गया छुट्टी, नहीं बता कर गए पासवर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिन से पोस्ट मास्टर छुट्टी पर जाने से डाकघर में पैसों से लेनदेन का कार्य प्रभावित हो रहा है। पोस्टमास्टर ने अपने कंप्यूटर संबंधित पासवर्ड भी किसी को नहीं बताकर गए। लेनदेन का कार्य नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको लेकर लोगों ने रोष जताया। इसके बाद डाकघर के एक कर्मचारी ने नारनौल से टेक्निक हैंड से पासवर्ड मंगवाए। उसके बाद दोपहर 11:15 बजे काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में स्थित डाकघर के पोस्टमास्टर से तीन कर्मचारी पिछले दो-तीन दिन से छुट्टी पर चल रहे हैं। उनके छुट्टी पर जाने से डाकघर कार्य प्रभावित हो रहा है। पोस्टमास्टर छुट्टी पर तो चले गए, लेकिन किसी को अपना पासवर्ड नहीं बताया। इससे पिछले दो दिनों से डाकघर में किसान पत्र लेना, एफडी करवाना, आरडी जमा, नया खाता खुलवाना, सुकन्या समृद्धि योजना के पैसे जमा करवाना, खाते से पैसे निकलवाने तथा नए खाते खुलवाना आदि काम प्रभावित रहे। लोगों ने जब उपस्थित डाकघर के अन्य कर्मचारियों से काम करने की बात कही तो कर्मचारियों ने कहा कि उनके पास पासवर्ड नहीं हैं। इस वजह से काम नहीं हो सकता। लगभग 11:15 बजे नारनौल से टेक्नीक हैंड से पासवर्ड जारी करवाए गए थे। उसके बाद ही काम शुरू हो पाया।
क्या कहते है लोग
सुबह नौ बजे का आया हूं और सोमवार को भी आया था। पैसों से लेनदेन संबंधित कोई कार्य नहीं हो रहा। इस बारे में अधिकारियों से पूछा तो पोस्टमास्टर नहीं होने का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

- संतोष, खातोदड़ा
मैने सुुकन्या समृद्घि योजना के तहत रुपये जमा करवाने थे। सुबह से जमा करवाने के लिए इंतजार कर रहा हूं। लेकिन यहां न तो पोस्टमास्टर है और न ही इनके पास पासवर्ड हैं। अब देखते हैं कि कब तक इंतजार करवाएंगे?
- नीतेश कुमार, डहीना
मै एफडी की पैमेंट जमा करवाने के लिए आया था, लेकिन पोस्टमास्टर नहीं होने की वजह से पैमेंट जमा नहीं हुई। सोमवार को भी आया था जिसके बाद परेशान होकर चला गया था।
- अमरपाल, खुडाना
मै खाते में रुपये जमा करवाने के लिए आया था। मैं विकलांग व्यक्ति हूं। बार-बार नहीं आया जाता। आज यहां पर आया तो कोई कार्य नहीं हो रहा हैं। इनके पास पासवर्ड भी नहीं हैं ये कहते है कि पोस्टमास्टर नहीं आ जाता जब तक पासवर्ड नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

-- विक्रम सिंह, बलायचा
मैं पिछले दो दिन से घर के काम से छुट्टी पर हूं। पासवर्ड मैंने पहले बताया हुआ है और आज जब मामला संज्ञान में आया तब भी मैंने पासवर्ड बता दिए थे।
-राकेश कुमार, पोस्टमास्टर, डाकघर महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें