सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में सरकार की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी राहुल यादव ने प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिनमें सोनू बाई प्रथम, मनीषा द्वितीय रही।
कार्यक्रम अध्यक्षता प्राचार्य जरनैल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि सरकार की नशा मुक्ति अभियान जैसी समस्याओं को विद्यार्थियों व समाज मिलकर इन समस्याओं का समाधान करते है। हमें सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा प्रचार, प्रसार करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. रितू, हरिओम, अमित मलिक, डॉ. कमला, नीलम, अशीष, मनीषा, प्रीति, बिरेंद्र सिंह, श्रीभगवान, अनिल कुमार, पन्नालाल बाबू, सोनू बाबू मौजूद रहे।