फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साॅफ्टवेयर अपडेट से दो दिन डाक सेवा बाधित, आज से खुलने की संभावना

Mon, 04 Aug 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 14 नारनौल का मुख्य डाकघर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। डाक की अच्छी सेवा के लिए साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। दसकी वजह से नारनौल मुख्य डाकघर में शनिवार को किसी प्रकार की डाक नहीं भेजी जा सकी। वहीं रविवार को साफ्टवेयर अपडेट करने के लिए दिनभर टीम जुटी रही।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर सहित 12 उपडाक घरों के कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी गई, ताकि आमजन को डाक विभाग की योजनाओं का आसानी से लाभ मिल सके। अभी डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से आमजन अपनी डाक भेज सकेंगे। सोमवार को भी डाक सेवा बाधित रहती है तो विशेष कर महिलाओं को राखी समय पर भेजना चुनौती बन जाएगा। बता दें कि जिले में मुख्य डाकघर सहित 12 उपडाकघर है। वहीं 100 के करीब जिले में ब्रांच ऑफिस है, जिनके माध्यम से लोग देश विदेश में चिट्ठी भेजते हैं।

रक्षाबंधन भी नजदीक है। अब शनिवार से डाक घरों में कार्य नहीं होने से राखी नहीं पहुंचने का भी महिलाओं को डर सताने लगा है। अगर प्राइवेट कूरियर से भेजती हैं तो ज्यादा चार्ज देना होगा। हालांकि डाक विभाग की तरफ से 72 घंटे में देश के हर कोने में राखी पहुंचाने की बात कही जाती है। ऐसे में अब डाक सेवाएं फिर से शुरू होने पर डाक भेजने वालों की भीड़ देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:

डाक घर में साफ्टवेयर अपडेट करने का कार्य किया जा रहा था। इसकी वजह कार्य बाधित हो रहा है। अब सोमवार से सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।
राजवीर, मुख्य पोस्टमास्टर, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें