फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोद भराई रश्म के साथ मनाया पोषण पखवाड़ा

विज्ञापन
फोटो संख्या:77- गांव गागडवास के आंगनबाड़ी केंद्र में महिला की गोद भराई रस्म अदा करती आंगनबाड़ी 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

गांव गागड़वास की आगनबाड़ी केंद्र में वीएचएसएनसी (विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन कमेटी) ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण समिति की मासिक बैठक की गई। बैठक का आयोजन आशा वर्कर रीना, सुमन व पिंकी ने किया। स्वास्थ्यकर्मी विजय, बीना व सुषमा ने टीकाकरण का महत्व, डेंगू व मलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मंजू कुमारी के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी वर्कर पिंकी व माया देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र में अनीता पत्नी सचिन की गोद भराई रश्म की। इसके साथ-साथ पोषण पखवाड़ा भी मनाया गया। सुपरवाइजर मंजू कुमारी ने बताया कि इस बार आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है जो 9 से 23 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य विषय जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना है। मौके पर भगोती देवी, सुमित्रा, शकुंतला देवी, सुमन सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें