फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोला

Tue, 06 Aug 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 26महिला कॉलेज में पीजी कोर्स में दा​खिला लेती छात्राएं। स्त्रोत- संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा सत्र 2024-25 के स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला गया है।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए गत 3 जून से 30 जून तक आवेदन किए गए थे। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 4 कोर्स की 1100 सीट पर दाखिले के लिए आवेदन किए गए थे। गत 5 जुलाई को प्रथम मेरिट लिस्ट, गत 12 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट घोषित की गई थी व 17 जुलाई से 30 जुलाई तक ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए गए थे। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 58 दिनों तक चली दाखिला प्रक्रिया में 765 छात्राओं ने ही दाखिला लिया था और 335 सीट रिक्त रह गई थी।

रिक्त सीट पर दाखिले दोबारा से शुरू करने की मांग छात्र लगातार कर रहे थे। छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए रिक्त सीट पर दाखिला ओपन काउंसिलिंग के तहत दोबारा से शुरू किए जाएंगे। ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। ओपन काउंसिलिंग के तहत कॉलेज स्तर पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे, जिसके बाद दोपहर 2 बजे कॉलेज द्वारा मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। इसमें चयनित छात्राओं को दाखिले के लिए फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


महिला कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में हुए अब तक 148 दाखिले
सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया जारी है। महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 6 पीजी कोर्स की 240 सीट पर अब तक 148 छात्राओं ने दाखिला लिया है। महिला महाविद्यालय में एमए इंग्लिश में 24, एमए ज्योग्राफी में 22, एमए हिंदी में 21, एमए पॉलिटिकल साइंस में 26, एमकॉम में 32, एमएससी गणित में 23 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 6 अगस्त के बाद रिक्त सीट पर दाखिले के लिए 8 अगस्त को रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। दाखिला 9 अगस्त से 24 अगस्त तक कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से किए जाएंगे। इसके तहत दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को 9 अगस्त से 16 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस व 17 अगस्त से 24 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ-साथ 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले के लिए उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। जिसके तहत 14 अगस्त तक ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे। दाखिले के लिए कॉलेज स्तर पर दोपहर 12 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे, दोपहर 2 बजे मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। इसमें चयनित छात्राओं को दाखिले के लिए फीस जमा करवाना अनिवार्य हैं।
-प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें