नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी एवं ईवीएम नोडल अधिकारी राजस्थान सुरेश चंद्रा ने नारनौल के ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चंद्रा ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के इंजीनियर से इस काम की रिपोर्ट ली। उन्होंने वीवीपीएटी तथा ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग के बारे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस दौरान गुणवत्ता पूर्वक कार्य होना चाहिए। इस प्रक्रिया के बारे में सभी राजनीतिक दलों को विस्तार के साथ बताया जाए। इस मौके पर नगराधीश मंजीत सिंह, चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, चुनाव कानूनगों राजपाल सिंह व राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।