फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए दोबारा खोला पोर्टल

Mon, 21 Oct 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार स्नातक प्रथम, द्वितीय, तृतीय और स्नातकोत्तर प्रथम व द्वितीय वर्ष में दाखिले के लिए पोर्टल को दोबारा खोला गया है। दाखिले की अंतिम तिथि को तीन दिन के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

नए दिशा-निर्देशानुसार प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले किए जाएंगे। वहीं स्नातक द्वितीय व तृतीय और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में जिन छात्रों ने फीस जमा नहीं करवाई थी वह फीस जमा करवा पाएंगे। दाखिले के लिए अंतिम तिथि तीन दिन 21 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है।

दाखिले के लिए निर्देश सोमवार को जारी किए गए जिस कारण छात्रों को दाखिले के लिए केवल दो दिन ही उपलब्ध रहेंगे। छात्रों का कहना है कि अंतिम तिथि बढ़ने की सूचना अगर समय से मिलती तो दाखिले के लिए तीन दिन उपलब्ध रहते। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान काॅलेज स्टॉफ की ड्यूटी होने के कारण सितंबर में दाखिले के लिए अंतिम तिथि को नहीं बढ़ाया गया था। इसलिए छात्रों की मांग पर दाखिले के लिए अंतिम तिथि को अक्तूबर में उस समय बढ़ाया गया है जब परीक्षाओं में केवल एक माह का समय शेष है।
विज्ञापन


ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे दाखिले
महिला कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न कोर्स में उपलब्ध 1200 सीट में से 809 पर दाखिला हो चुका है और 361 सीट पर दाखिला होना अभी बाकी है। वहीं महिला कालेज में विभिन्न पीजी कोर्स में उपलब्ध 240 सीट में से अब तक 238 सीट पर दाखिला हो चुका है और केवल 2 सीट पर दाखिला होना बाकी है। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न कोर्स में उपलब्ध 1540 सीट में से 918 सीट पर दाखिला हो चुका है और 622 सीट पर दाखिला होना अभी बाकी है। वहीं राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न पीजी कोर्स में उपलब्ध 510 सीट में से 496 सीट पर दाखिला हो चुका है और 14 सीट पर दाखिला होना बाकी है।

स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी वर्षों में दाखिले के लिए पोर्टल को दोबारा से खोला गया है। दाखिले के लिए अंतिम तिथि 21 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक तीन दिन के लिए बढ़ाई गई है। जो छात्र-छात्राएं किसी कारण वश प्रथम वर्ष में दाखिला नहीं ले पाए थे और द्वितीय व तृतीय वर्ष में फीस जमा नहीं करवा पाए थे यह उन सबके लिए सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें