महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए दाखिले का अंतिम मौका दिया है। विभाग की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 18 से 30 अक्तूबर तक एक बार फिर दाखिले के लिए पोर्टल खोला गया है। जिले में 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की कुल 3411 सीट में से 689 सीट रिक्त हैं जबकि 2722 पर दाखिला किया जा चुका है। जिले में सबसे ज्यादा महेंद्रगढ़ आईटीआई में 173 सीट रिक्त तथा सबसे कम शहबाजपुर आईटीआई में सात सीट रिक्त है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभाग की ओर से दाखिले के लिए चौथी बार पोर्टल ओपन किया गया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महाबीर सिंह ने बताया कि कौशल विकास विभाग की ओर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन किया गया है। विभाग की तरफ से 18 से 30 अक्तूबर तक दाखिला ले सकता है। विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की तरफ से अंतिम मौका दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन किया हुआ है वो किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए है। वे विद्यार्थी दाखिला ले सकता है। इसके अलावा नए विद्यार्थी भी दाखिला ले सकता है। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ संस्थान में दोपहर 12 बजे तक पहुंचकर दाखिला ले सकता है। उन्होंने बताया कि अगर किसी विभाग को कोई परेशानी होती है तो वह संस्थान में आकर दाखिला प्राप्त कर सकता है।