फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से हिसार, महेंद्रगढ़, दादरी जाने वाली बसें रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। महेंद्रगढ़ व सतनाली बस स्टैंड से पंचकूला में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में बसें भेजी गईं। इसके चलते लोकल रूट पर जाने वाली यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। महेंद्रगढ़ से अटेली, सतनाली, चांगरोड, सुरजनवास रूटों की पांच बसों को समारोह में भेजे जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन रूट पर अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाकर इनको सुचारू से चालू रखा गया। हालांकि, वीरवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी होने कारण महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या कम रही। बस स्टैंड इंचार्ज हवा सिंह ने बताया कि बस स्टैंड से कुछ बसों को शपथ समारोह में भेजा गया है। जिन रूटों की बसों को भेजा गया है उन पर अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। सतनाली बस स्टैंड से हिसार, महेंद्रगढ़, दादरी, नारनौल रूट की दस बसें समारोह में भेजी गई। जिम्मेदारों ने समारोह में बसों के भेजने के बाद कोई वैकल्पिक तौर पर कोई व्यवस्था नहीं की। यात्रियों को निजी साधनों का सहारा लेकर अपने कार्यों के लिए जाना पड़ा। इन रूट पर प्रतिदिन 500 यात्री सफर करते हैं। बस अड्डा प्रभारी विकास ने बताया कि अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें