महेंद्रगढ़। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चार चरणों में प्रवेश होने के बाद भी सीटें रिक्त हैं। आईटीआई महेंद्रगढ़ में 208, सतनाली में 83 और सेहलंग में 39 सीटें रिक्त है। इसको देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने खाली सीटों पर प्रवेश के लिए फिर पोर्टल खोला है। इच्छुक विद्यार्थी पांचवें चरण में रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।
महेंद्रगढ़ आईटीआई में 604 सीटों में से 396, सतनाली में 128 सीटों में से 45 तथा सेहलंग में 80 सीटों में से 41 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। महेंद्रगढ़ आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की 208, सतनाली में 83 और सेहलंग में 39 सीटें रिक्त हैं। संस्था के प्राचार्य विनोद ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चार चरणों में प्रवेश लिए जा चुके हैं। महेंद्रगढ़, सतनाली और सेहलंग आईटीआई में 812 सीटों पर महेंद्रगढ़ में 396, सतनाली में 45 व सेहलंग में 41 सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। 26 सितंबर को चौथा राउंड खत्म हो गया था जिसके बाद भी तीनों आईटीआई में 330 सीटें रिक्त रह गईं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ओपन काउंसिलिंग के लिए शुक्रवार देर रात नया शेड्यूल जारी कर दिया है। एक और दो अक्तूबर को विद्यार्थी अपनी मनपसंद ट्रेड भर सकेंगे। तीन अक्तूबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। तीन से छह अक्तूबर को दस्तावेजों की जांच होगी और फीस जमा की जाएगी। दाखिले के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
--------
महेंद्रगढ़ आईटीआई
ट्रेड कुल सीटें रिक्त सीटें
कारपेंटर 24 14
डीएमसी 24 07
डीएमएम 20 10
इलेक्ट्रिशियन 40 01
इलेक्ट्रिशियन मशीनिष्ट 24 06
फिटर 20 03
फाउंडरी मैन 48 44
मशिनिष्ठ 40 06
एमएमवी 24 02
आर एंड एसी 24 03
ट्रैक्टर मैकेनिक 40 12
एमसीईए 24 10
पीपीओ 20 08
सीट मेटल 40 16
क्रॉप टेक्नीशियन 24 17
एसएसए हिंदी 24 01
टर्नर 20 09
वेल्डर 80 36
-
सतनाली आईटीआई
ट्रेड कुल सीटें रिक्त सीटें
आरएसी 24 13
स्टेनो हिंदी 24 09
टर्नर 20 15
फिटर 20 12
कारपेंटर 20 19
वायरमैन 20 15
---------
सेहलंग आईटीआई
ट्रेड कुल सीटें रिक्त सीटें
वेल्डर 20 13
फिटर 20 06
कोपा 20 20