फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेहंदी प्रतियोगिता में पूनम ने मारी बाजी

Thu, 09 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 1राजकीय महाविद्यालय में करवाचौथ पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्रा।स्
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में करवाचौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पूनम ने बाजी मारी। प्राचार्य प्रो. डॉ. जगजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय परंपराओं और त्योहार के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजक और संचालक डॉ. पलक ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की मेहंदी रचाई। उन्होंने रचनात्मकता, डिजाइन की सुंदरता और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मीना, डॉ. पूनम राव ने की।
उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान पूनम, द्वितीय सौम्या, तृतीय स्थान मुस्कान एवं लक्ष्या ने प्राप्त किया। जबकि सांत्वना पुरस्कार ज्योति एवं प्रियांशी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका एवं सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ. नरेश यादव, डाॅ. कीर्ति, डाॅ. सोमलता, डाॅ. मनप्रीत, डॉ. सतीश सैनी आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें