नारनौल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी दल अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करें। उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। नागरिक मतदान केंद्रों और पंचायत भवनों में लगी सूची में अपना नाम जरूर जांचें। नाम नहीं होने पर फॉर्म जमा करें। ऑनलाइन आवेदन के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट और ईसीआईनेट ऐप की सुविधा भी उपलब्ध है। संवाद